हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट सत्र में प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसके साथ ही सदन में रजिस्ट्री मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। सदन में राज्यपाल के दिए गए अभिभाषण पर भी होगी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सदन में विपक्ष द्वारा कई मुद्दों पर हंगामा किए जाने का आसार भी हैं।
सदन में विपक्ष ने रजिस्ट्रियों में अनियमितताओं को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है। वहीं, आपको बता दें कि हरियाणा बजट का छठा भी हंगामेदार रहा था। कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई तो कई मुद्दों पर फैसला भी लिया गया था।
गौरतलब है कि पांच दिन के अवकाश के बाद सोमवार को फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो थी। सरकार की घेराबंदी के लिए विपक्षी दलों ने प्रश्नकाल में अवैध खनन, किसानों को मुआवजा, यूरिया की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई तीखे सवाल लगाए थे। जिसके बाद सदन में अवैध खनन का मुद्दा तेजी से उठा। इसके साथ सदन में मंत्री मूलचंद शर्मा ने अवैध खनन के मुद्दे पर जवाब भी दिया था। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने अवैध खनन के मामले में क्या कार्रवाई हुई का सवाल लगाया था। इसी पर जवाब देते हुए मूलचंद शर्मा ने जवाब दिया था।
कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने पूछा सवाल
- अवैध खनन के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की जानकारी मांगी
- ‘3 साल में सरकार ने अवैध खनन पर क्या कार्रवाई की’
- खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने दिया जवाब
- वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2020 वाहन पकड़े गए- खनन मंत्री
- 1193 वाहन छोड़े गए है- मूलचंद शर्मा
- 21.65 करोड़ जुर्माने की राशि ली गई है- मूलचंद शर्मा
- 211 एफआईआर हुई है- मूलचंद शर्मा
- वित्तीय वर्ष 2020-21 में 3515 वाहन पकड़े गए- खनन मंत्री
- 2989 वाहन छोड़े गए हैं- मूलचंद शर्मा
- 82.77 करोड़ जुर्माने की राशि ली गई है- खनन मंत्री
- 539 एफआईआर हुई है- मूलचंद शर्मा
- वित्तीय वर्ष 2021-22 में 2192 वाहन पकड़े गए- मूलचंद शर्मा
- 1195 वाहन छोड़े गए हैं- मूलचंद शर्मा
- 29.40 करोड़ जुर्माने की राशि ली गई है- मूलचंद शर्मा
- 977 एफआईआर हुई है- मूलचंद शर्मा
- हरियाणा में 3 साल में अवैध खनन में लगे 7727 वाहन पकड़े
- इनमें से 5377 छोटे वाहन शामिल हैं- मूलचंद शर्मा
- इन पर कुल 1727 FIR दर्ज हुई है- मूलचंद शर्मा
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आठ मार्च को वित्त मंत्री के नाते वार्षिक बजट पेश किया था।
यह भी पढ़ें- Haryana Budget Session 2022: सदन में गूंजा अवैध खनन का मुद्दा, शॉर्ट में जानें और किस पर हुई चर्चा