होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा बीजेपी का बड़ा फैसला, इन 3 नेताओं को किया पदमुक्त

हरियाणा बीजेपी का बड़ा फैसला, इन 3 नेताओं को किया पदमुक्त

 

हरियाणा भाजपा प्रदेश ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने तीन दिग्‍गज नेताओं को उनके पदों से मुक्त कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने यह घोषणा की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, धर्मपाल शर्मा और  प्रदेश सचिव जवाहर सैनी को पदमुक्त कर दिया गया है। गुरुग्राम में पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक खत्म होने के बाद बराला ने यह जानकारी दी।

बीजेपी ने इस बैठक में विधानसभा चुनाव में हारे हुए 50 प्रत्याशियों से राय ली थी और यह जानने का प्रयास किया था कि हार के कारण क्या रहे हैं। बैठक में इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों से भी फिडबैक लिया गया कि 75 पार का नारा देकर पार्टी 40 सीटों पर ही क्‍यों सिमट कर रह गई। 75 सीटें पार्टी क्यों नहीं जीत पाई।

हालांकि प्रदेश में जेजेपी के साथ गठबंधन कर लेने से भाजपा की सरकार बन गई है, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यह जानना चाहता है कि हार के कारण क्या रहे या सीटें कम क्यों आई? प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अरविंद यादव को नहीं बुलाने से यह लगभग तय हो गया था कि उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया जाएगा और बाद में सुभाष बराला ने इस पर मुहर लगा दी।


संबंधित समाचार