होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Jind: 142 छात्राओं ने लगाया प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप,बीते 6 वर्ष से बना रहा था हवस का शिकार

Jind: 142 छात्राओं ने लगाया प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप,बीते 6 वर्ष से बना रहा था हवस का शिकार

 

हरियाण के जींद में एक स्कूल में पढ़ने वाली करीब 142 छात्राओं ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोपी प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ रही छात्राओं को करीब बीते 6 वर्षों से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। वहीं  जींद जिले के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी दी की SDM के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। टीम द्वारा स्कूल में पढ़ रही 390 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और कुल 142 मामलों में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुए।

बता दें कि पीडित छात्राओं ने 31 अगस्त को राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़, राष्ट्रीय महिला आयोग सहित राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की जानकारी दी थी।

आरोपी प्रिंसिपल के द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न की शिकायत को शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया गया हैं। 142 छात्राओं ने अपने साथ यौन उत्पीड़न की बात कबूली हैं वहीं अन्य छात्रायें इस कृत्य की गवाह रही। फिलहाल आरोपी प्रिंसिपल अभी सलाखों के पीछे है
 


संबंधित समाचार