होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

 ‘हनुमान अंश’ की कमाई में फिर उछाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानें

 ‘हनुमान अंश’ की कमाई में फिर उछाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानें

 

Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म का क्रेज ऐसा है कि लगभग 2 करोड़ के बजट में बनी ये पिक्चर हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है। इसी के साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। इन दोनों फिल्मों के बजट में आसमान-जमीन का अंतर है, लेकिन कलेक्शन में सिर्फ कुछ करोड़ का ही फर्क है।

‘हनुमान अंश’ एक डिवोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें नीम करोली बाबा के जीवन की कहानी दिखाई गई है। यूं तो हर रोज ही ये पिक्चर अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन 32वें दिन (7 सितंबर) की तुलना में 33वें दिन (8 सितंबर) एक बार फिर से इसकी कमाई में इजाफा हुआ है। सैकनिल्क की मानें तो ‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन 33वें दिन 11 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं। यानी 1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर बात ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की करें तो 8 सितंबर यानी रिलीज के 5वें दिन इस पिक्चर ने 15.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। यानी दोनों फिल्मों की सिंगल डे की कमाई में 5.85 करोड़ रुपये का अंतर है, जबकि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक बड़े बजट की फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के ऊपर मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के अलावा रवि किशन, कुलभूषण खरबंदा, सुशांत सिंह, जितेंद्र कुमार जैसे बड़े एक्टर्स नजर आए हैं। वहीं ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्य लीड रोल हैं, जो बिल्कुल नए एक्टर हैं।

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की टोटल कमाई

‘हनुमान अंश’ ने 33 दिनों में 143.13 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है। शुरुआत में इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। 16वें दिन तक हर रोज इस पिक्चर का कलेक्शन लाखों में ही सिमट हुआ था। 17वें दिन से इस पिक्चर ने रफ्तार पकड़ी, जो लगातार जारी है। वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 5 दिनों में 125.60 करोड़ अपने नाम कर चुकी है।


संबंधित समाचार