होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 400 करोड़ पार, 'कांतारा'-'3 इडियट्स' के रिकॉर्ड ध्वस्त

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 400 करोड़ पार, 'कांतारा'-'3 इडियट्स' के रिकॉर्ड ध्वस्त

 

Hanuman Ansh Box Office Day 52 Worldwide: 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर हैरान कर देने वाला परफॉर्म कर रही है। सात हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस लूटने के बाद इसने 8वें वीकेंड पर भी इतना धमाकेदार परफॉर्म किया है कि हर किसी के होश उड़ गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि द वन और द पैराडाइज जैसी नई रिलीज फिल्मों के आगे भी इस डिवोशनल ड्रामा ने अपनी कमाई में तगड़ा उछाल दिखाया। इसी के साथ इस फिल्म का आठवां वीकेंड भी शानदार रहा, जिससे इसने बॉक्स ऑफिस पर नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं। चलिए यहां इस फिल्म की रिलीज के 52 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई जानते हैं।

'हनुमान अंश' ने दुनिया भर में 52 दिनों में कितनी कर डाली कमाई?

'हनुमान अंश' की शुरुआत धीमी हुई थी और थिएटर्स में शुरुआती दो हफ्तों के बाद तो इसे लगभग खारिज ही कर दिया गया था। महज 10 लाख से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म के पहले दो हफ्तों की कमाई मुश्किल से 1.50 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि, तीसरे हफ्ते में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर दिखा और फिर तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कहर ही बरपा दिया।

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें संडे को इसने भारत में 9 करोड़ की ज़बरदस्त कमाई की है।
  • वहीं, 8वें शनिवार इसका कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये रहा था। और 8वें फ्राइडे इसने 3.50 करोड़ कमाए थे।
  • बता दें कि इस डिवोशनल फिल्म ने 8वें वीकेंड पर भी 18.95 करोड़ की नेट कमाई की है।
  • इसी के साथ 52 दिनों में फिल्म की कुल घरेलू कमाई 307 करोड़ नेट और 362 करोड़ ग्रॉस हो गई है।
  • विदेशों में, फ़िल्म ने 52वें दिन 0.75 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज कलेक्शन 38.50 करोड़ हो गया है।
  • वहीं, दुनिया भर में इसकी 52 दिनों की कुल कमाई अब 401.20 करोड़ तक पहुंच गई है।

'हनुमान अंश' ने ‘कांतारा’ से ‘3 इडियट्स’ को चटाई धूल

अपने आठवें वीकेंड में शानदार परफॉर्म करते हुए, 'हनुमान अंश' अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 50 भारतीय फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। 8वें संडे को इसने दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ इसने पहले 'कृष 3' (393 करोड़) और 'चेन्नई एक्सप्रेस' (392 करोड़) को पीछे छोड़ा।

इसके बाद इसने वर्ल्डवाइड '3 इडियट्स' (400 करोड़) और 'कांतारा' (401 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को भी मात दे दी। फिल्म की रफ़्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये वर्ल्डवाइड 450 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है और 'हैप्पी न्यू ईयर', 'विक्रम' और 'अंधाधुन' जैसी हिट फ़िल्मों को मात दे सकती है।

'हनुमान अंश' के बारे में

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित 'हनुमान अंश' में विहान शेडगे, चंद्रमा के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल के साथ शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है।


संबंधित समाचार