होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gurugram: सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

Gurugram: सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

 

दिल्ली (Delhi) से सटे गुरुग्राम (Gurugram) के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर (Cylinder) फटने से आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सिलेंडर फटने यह घटना शुक्रवार रात को शीतला कॉलोनी में घटी है। पुलिस के अनुसार, घायलों में 40 वर्षीय संजू, उनकी पत्नी लक्ष्मी (36), बेटी निकिता (19) और बेटा नितिन (12) शामिल हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रहने वाले संजू यहां रेहड़ी-पटरी लगाने का काम करते हैं और वह यहां अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायल करीब 60-70 फीसदी तक जल गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करया गया है, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) रेफर कर दिया गया। उन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब लक्ष्मी रसोई में खाना बना रही थी, तभी जोरदार धमाके के साथ अचानक सिलेंडर फट गया और कमरे में मौजूद चारों लोग इस हादसे में घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड: इस बार अनोखी होगी हरियाणा की झांकी, अलग 'अवतार' में नजर आएंगे नीरज चोपड़ा


संबंधित समाचार