होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सलमान खान के आगे नहीं चला Gully Boy का जादू

सलमान खान के आगे नहीं चला Gully Boy का जादू

 

देश हो या विदेश सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस की भी ‘Sultan’ है। इस साल ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘Bharat’ ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। विदेश में सबसे अधिक कमाने वाली फिल्मों में सलमान की फिल्म ने सब को पछाड़ दिया है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों की विदेश में कमाई की बात की जाए तो सलमान की भारत इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। सलमान ने रणवीर सिंह की ‘Gully Boy’ को पछाड़ते हुए सबसे आधिक विदेश की धरती पर कमाने वाली फिल्म बन गई है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत में सलमान खान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आई थीं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सलमान की इस फिल्म ने भारत के बाहर 10.71 मिलियन डॉलर यानि 75.99 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। भारत के बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। विदेश की धरती पर कमाई के मामले में 'भारत' ने रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय को पछाड़ दिया है। सूची में गली बॉय को दूसरा स्थान मिला है। विदेशों में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय भी शामिल है। इसने भारत के बाहर कुल 10.25 मिलियन डॉलर यानि 72.73 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वहीं अपनी एक्टिंग का लोहा मनाने वाले एक्टर विक्की कौशल की फिल्म Uri: The Surgical Strike भी इस लिस्ट पीछे नहीं है। उनकी फिल्म इस सूची में तीसरे स्थान पर है। फिल्म ने देश के बाहर 7.46 मिलियन डॉलर 52.92 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया। इसके बाद नाम आता है। इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Kabir Singh’ कैसे पीछे रह सकती है। इस लिस्ट में आने से फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.95 मिलियन डॉलर 49.31 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

इन फिल्मों के अलावा सूची में 6.53 मिलियन डॉलर 46.33 करोड़ से अधिक के साथ 'Total Dhamaal', 5.19 मिलियन डॉलर 36.82 करोड़ से अधिक के साथ 'सुपर 30', 4.68 मिलियन डॉलर 33.2 करोड़ से अधिक के साथ 'Badla' और 3.5 मिलियन डॉलर 24.83 करोड़ से अधिक के साथ 'Chhichhore' शामिल है।


संबंधित समाचार