होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Qualifier 2 में गुजरात ने मारी बाजी, CSK संग IPL 2023 Final में खेलेगी मुकाबला

Qualifier 2 में गुजरात ने मारी बाजी, CSK संग IPL 2023 Final में खेलेगी मुकाबला

 

IPL 2023 Qulifier 2:IPL 2023 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस(GT) ने मुंबई इंडियंस(MI) को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गुजरात ने क्वालीफायर-2 में मुंबई को 62 रनों से हराकर जीत दर्ज की। बता दें कि  गुजरात को यह जीत उनकी टीम के दो खिलाड़ी शुभमन गिल ( 60 बाल में 129 रन) और मोहित शर्मा( 10 रन देकर 5 विकेट झटके) की वजह से मिली। गिल (Subhman Gill) इस सीजन की तीसरी सेंचुरी जमाने के साथ ही प्लेऑफ में सेंचुरी जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि गुजरात लगातार दो सीजन से फाइनल में प्रवेश करने वाली आईपीएल की तीसरी टीम बन गई है।

 

कैसा रहा Qualifier 2 मैच?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ( Narendra Modi Stadium) में शुक्रवार रात मुंबई ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। मुंबई के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

 

गुजरात के गेंदबाजों ने का शानदार प्रदर्शन
गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में रोहित और नेहाल को आउट कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। उनके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर मुंबई की टीम को ढेर कर दिया। राशिद खान को दो और जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।

शुभमन के बदौलत गुजरात दिया बड़ा स्कोर
गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।

मुंबई का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप
वहीं ईशान किशन के चोटिल होने के कारण नेहाल वधेरा ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। वधेरा चार और रोहित शर्मा आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। किशन की जगह कनक्शन सब्सीट्यूट के रूप में आए विष्णु विनोद पांच और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुमार कार्तिकेय ने छह, जेसन बेहरेनडॉर्फ ने नाबाद तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो रन बनाए। पीयूष चावला खाता नहीं खोल पाए।

28 मई को IPL 2023 Finals
मौजूदा सीजन के खिताबी मुकाबले में अब 28 मई को इसी मैदान पर गुजरात का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) से होगा। चेन्नई 10वीं बार फाइनल में खेलेगी। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम पिछली बार आईपीएल में आने के बाद लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी। यदि पंड्या धोनी( Ms Dhoni) को मात देने में कामयाब हो जाते हैं, तो गुजरात लगातार दूसरा खिताब जीतने वाली IPL इतिहास की तीसरी टीम बन जाएगी । उसने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स(RR) को हराकर खिताब जीता था। 

 


संबंधित समाचार