होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सरकार ने ठोका हरियाणा के 322 किसानों पर जुर्माना, जानें क्या है वजह

सरकार ने ठोका हरियाणा के 322 किसानों पर जुर्माना, जानें क्या है वजह

 

जहां एक ओर सरकार लगातार किसानों को फसल न जलाने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसान फसल न जलाने के लिए मान नहीं रहें है। किसानों के इसी रवैये के मद्देनजर पर्यावरण विभाग ने 322 किसानों पर जुर्माना ठोक दिया है।

 

इस संदर्भ में पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त हिदायतें जारी की हैं। गोयल ने बताया कि सोमवार तक प्रदेश के 322 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना इस बार पराली जलाने के केस काफी कम हुए हैं।

 

पर्यावरण विभाग के पास फसल जलाने के अब तक कुरुक्षेत्र में 215, करनाल में 38, हिसार में 16, यमुनानगर में 21, पलवल  में 25, फरीदाबाद में 2, पंचकूला में 4 और कैथल में 1 मामला सामने आया है।

 


संबंधित समाचार