होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोने-चांदी के रेट में आज भी गिरावट दर्ज, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने में 450 रुपये की कमी

सोने-चांदी के रेट में आज भी गिरावट दर्ज, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने में 450 रुपये की कमी

 

Gold Silver Rates:भारत में मई-जून का महीना शादियों का सीजन कहलाता है। यही कारण है कि इस समय सर्राफा बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर बिल्कुल भी देर मत करिए।

दरअसल, शुक्रवार को गोल्ड के दाम में गिरावट आई है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,800 हो गया है। बीते दिन यह कीमत 56,250 रुपये थी यानी आज 450 रुपये की कमी आई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 60,870 रुपये है। वहीं बीते दिन यह कीमत 61,360 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी आज 490 रुपये की गिरावट आई है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

 


संबंधित समाचार