Gold Silver Rates Today: इस महंगाई के दौर में सोना और चांदी में हुआ हल्का बदलाव भी काफी ज्यादा असर डालता है। आज 21 सितंबर, सोमवार का आंकड़ा देखें तो सोना और चांदी दोनों के ही दाम में काफी गिरावट आई है। ये आम आदमी के लिए तो खुशी की बात है। यहां से आप जान भी सकते हैं कि आज सोना-चांदी का रेट कितना टूटा है और साथ ही यहां शहर अनुसार सोने-चांदी के दाम बताए भी गए हैं।
कल तक जो सोना 1,54,381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, उसमें आज काफी गिरावट नजर आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोना आज शुरुआती कारोबार में 0.41% लुढ़क गया है। इसका मतलब है कि 21 सितंबर को सोने के भाव में 631 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद ये 1,53,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
चांदी में कितनी आई गिरावट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव 0.65% गिर गया है। इसका सीधा मतलब है कि चांदी के भाव में 1,582 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ आज चमचमाती चांदी बाजार में 2,40,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वहीं, कल का आंकड़ा देखें तो 20 सितंबर को चांदी 2,41,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या है हाल?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां सोने में कीमत गिरकर 4,396.90 डॉलर प्रति औंस हो गई है। वहीं, चांदी भी विश्व स्तर पर गिरकर 66.69 डॉलर प्रति औंस हो गई है। असल में देखा जाए तो अमेरिकी डॉलर में मजबूती और उतार-चढ़ाव से सोने-चांदी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा कच्चे तेल में गिरावट भी इसका एक कारण हो सकता है।