होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gold-Silver Rate: सोना चढ़ा, चांदी के भाव गिरे; जानें आज का ताजा रेट

Gold-Silver Rate: सोना चढ़ा, चांदी के भाव गिरे; जानें आज का ताजा रेट

 

Gold Price Today: आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, कीमतों में यह तेजी मामूली है। 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना कल के मुकाबले सिर्फ 10 रुपये महंगा हुआ है। कल 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,49,890 रुपये थी। वहीं, आज इसकी कीमत 1,49,900 रुपये है।

22 और 18 कैरेट की कितनी बढ़ी कीमत?

24 कैरेट की ही तरह 22 और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में भी कल के मुकाबले तेजी आई है। कल 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,400 रुपये थी, जो आज 10 रुपये बढ़कर 1,37,410 रुपये हो गई है। इसी तरह से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत कल प्रति 10 ग्राम 1,12,420 रुपये थी। यह भी आज 10 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,12,430 रुपये पर पहुंच गई है।

शहरवार सोने की कीमतें

  • मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,49,900 रुपये है और 22 कैरेट की कीमत 1,37,410 रुपये है।
  • चेन्नई में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम क्रमशः 1,49,999 रुपये और 1,37,490 रुपये है।
  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,50,050 रुपये है और 22 कैरेट की कीमत 1,37,560 रुपये है।

क्यों आज महंगा हुआ सोना?

ईरान और अमेरिका में जंग के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव का डर तो पहले से ही था। ऊपर से अमेरिकी सीनेट में Russian Sanctions Bill भी बहुमत से पास हो गया है। इससे रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों में 100% तक का भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान है। लिस्ट में चीन, भारत जैसे और भी देश हैं। इससे अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका फिर से बढ़ गई है। इस डर से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की भारी खरीदारी फिर से शुरू कर दी है।

चांदी की फीकी पड़ी चमक

चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बड़ी गिरावट देखी जा रही है। 1 किलो चांदी की कीमत कल 2,45,000 रुपये थी, जो आज 5,100 रुपये घटकर 2,39,900 रुपये पर आ गई है। इस हिसाब से आज 100 ग्राम चांदी की कीमत कल के मुकाबले 510 रुपये कम होकर 23,990 रुपये पर आ गई है। इसी तरह से 10 ग्राम चांदी की कीमत आज 2,399 रुपये है। इसमें 51 रुपये की गिरावट आई है। प्रति ग्राम आज चांदी की कीमत में 5.10 रुपये की गिरावट आई है।


संबंधित समाचार