Gold Price Today: सोने की कीमतें इस साल जनवरी के महीने में अपने ऑल-टाइम रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंची थीं। 29 जनवरी को सोना उछलकर 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, इस दौरान चांदी की भी कीमत 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
इसके बाद फरवरी से लेकर जुलाई के बीच तमाम वैश्विक कारणों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों ने बाजार को काफी नीचे ला दिया। जुलाई के अंत तक सोना भी गिरकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।
अगस्त में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग व डॉलर इंडेक्स में भारी गिरावट के चलते सोने-चांदी की कीमतें फिर से रफ्तार पकड़ रही हैं। पिछले महज 20 दिनों में चांदी 32,000 रुपये प्रति किलो और सोना करीब 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है।
आज कितनी है कीमत?
रविवार को भारतीय बुलियन एक्सचेंज बंद रहते हैं। इसलिए आज कीमत शुक्रवार के बंद भाव के स्तर पर ही रहती है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24-कैरेट सोने की कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, दिल्ली में कीमत थोड़ी ज्यादा 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में इसकी कीमत 1,63,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
22-कैरेट सोने की बात करें तो कई बड़े शहरों में इसकी कीमत 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, दिल्ली में यह 1,49,650 रुपये और अहमदाबाद में 1,49,550 रुपये है।
चांदी की कितनी है कीमत?
चांदी की कीमतें भी मजबूत बनी हुई हैं। अभी इसका रेट लगभग 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि, अलग-अलग शहरों के हिसाब से इसमें थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है। Goodreturns के अनुसार, 23 अगस्त को चांदी का रेट 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
इस साल अब तक कितनी बढ़ी कीमत?
साल 2026 की शुरुआत से लेकर आज 23 अगस्त तक भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में करीब 27,425 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 16,210 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की जा चुकी है।
31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,33,195 रुपये दर्ज की गई थी, जिसकी आज औसत कीमत 1,60,620 रुपये है। यानी कीमतों में 27,425 रुपये का उछाल आया है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,30,420 रुपये थी, जो अब बढ़कर 2,46,630 के स्तर पर पहुंच गई है। यानी यह 16,210 रुपये महंगी हुई है।
क्या आगे और बढ़ेगी कीमत?
कोटक सिक्योरिटीज और कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर भू-राजनीतिक तनाव इसी तरह जारी रहता है और केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी लगातार जारी रखते हैं, तो इस साल दिसंबर तक सोना 1.70 लाख रुपये और चांदी दोबारा 3 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को छू सकती है।