होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में गोहाना बनेगा नया जिला, सरकार ने शुरू की तैयारी

हरियाणा में गोहाना बनेगा नया जिला, सरकार ने शुरू की तैयारी

 

हरियाणा सरकार गोहाना को राज्य का नया जिला बनाने की तैयारी में जुट गई है। मालूम हो कि गोहाना अभी हरियाणा के सोनीपत जिले में एक शहर और एक नगरपालिका परिषद है। बहरहाल, गोहाना को हरियाणा का नया जिला बनाने को लेकर खट्टर सरकार ने FCR और ACS की तरफ से सोनीपत डीसी को पत्र लिखा है।

डीसी से पत्र लिखकर सरकार ने जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। गोहाना 3 विधानसभाओं के साथ जिला बन सकता है। प्रदेश की बीजेपी सरकार गोहाना को जिला बनाने के लिए गंभीर है। 1826 में गोहाना को तहसील का दर्जा दिया गया था। वहीं 1966 में हरियाणा को राज्य का दर्जा मिला था, जिसके बाद गोहाना को कभी रोहतक जिला तो कभी सोनीपत जिला के साथ जोड़ा गया।

गोहाना को जिले का दर्जा दिलाने के लिए वर्ष 2006 में क्षेत्र के लोगों ने जिला बनाओ संघर्ष समिति गठित की थी। साथ ही समिति के अध्यक्ष जयपाल मलिक के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया गया, लेकिन गोहाना को जिला बनाने का इंतजार बढ़ता चला गया। यहां दो विधानसभा क्षेत्र गोहाना और बरोदा हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 84 गांव शामिल हैं। आबादी के हिसाब से गोहाना हरियाणा के पंचकूला और पलवल जिले से बड़ा है। आबादी करीब 3 लाख से ज्यादा है और क्षेत्रफल 1011 वर्ग किमी से बड़ा है।


संबंधित समाचार