होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा का कुख्यात बदमाश विकास दलाल पुलिस की हिरासत से फरार

हरियाणा का कुख्यात बदमाश विकास दलाल पुलिस की हिरासत से फरार

 

सोमवार को फरीदाबाद से हरियाणा के झज्जर जिले का कुख्यात बदमाश विकास दलाल पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। 2016 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास दलाल को गिरफ्तार कर फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद किया था। विकास रपर कई हत्याओं का आरोप है।

 

विकास दलाल बदमाश झज्जर के गांव रेवाड़ी खेड़ा का है। यह मंजीत महाल गैंग का सदस्य है और विकास इस गैंग का शार्प शूटर है। इस पर करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या और 307 के भी केस हैं। 

 

दरअसल पुलिस विकास दलाल को राजकीय बादशाह खान अस्पताल लाई थी। विकास के कुछ साथी काले रंग की पल्सर बाइक पर अस्पताल परिसर में पहले से ही मौजूद थे। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके तैयार खड़ा था। जैसे ही पुलिस विकास को डॉक्टर को दिखा कर बाहर निकली, साथी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और उसे छुड़ा कर ले गए।


संबंधित समाचार