होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gandhi Jayanti: माता-पिता बच्चों को बापू के जीवन से सिखा सकते हैं ये बड़ी बातें, जीवन होगा लाभ

Gandhi Jayanti: माता-पिता बच्चों को बापू के जीवन से सिखा सकते हैं ये बड़ी बातें, जीवन होगा लाभ

 

Gandhi Jayanti 2022 : महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। राष्ट्रपिता और बापू के नाम से दुनियाभर में प्रख्यात महात्मा गांधी की रविवार (2 अक्टूबर, 2022) को जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी के विचार और उनकी लिखी हुईं हर एक किताब लोगों के जीवन पर खासा असर डालती हैं। महात्मा गांधी के विचार सदैव अहिंसा, शांति, न्याय और दया समेत कई भावनाओं को प्रेरित करते हैं। महात्मा गांधी के इन्हीं विचारों से आज के बच्चे काफी लाभान्वित हो सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को महात्मा गांधी के विचारों के जरिए बहुत कुछ सिखा सकते हैं।

'सादा जीवन, उच्च विचार'
महात्मा गांधी जी बड़े सरल स्वभाव के थे। उनके पास जो कुछ भी था वह उससे संतुष्ट और उत्साहित रहते थे। माता-पिता को अपने बच्चों को उनके इस तथ्य पर जोर देना चाहिए कि हमारी सबसे बड़ी खुशी का परिणाम अक्सर मानवीय संबंध और रिश्ते होते हैं। इसलिए उन्हें सबसे ऊपर रखना चाहिए। महात्मा गांधी का आदर्श वाक्य 'सादा जीवन, उच्च विचार' इसी को दर्शाता था।

बच्चों में अहिंसा के विचार
वहीं, महात्मा गांधी का हमारे लिए एक सबसे महत्वपूर्ण संदेश यह है कि वह हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलते थे। महात्मा गांधी के मुताबिक, अहिंसा, दया और सहानुभूति का उपयोग लड़ाई और यहां तक कि युद्ध जीतने के लिए भी किया जा सकता है। हमें महात्मा गांधी के जीवन से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हमेशा संयम, ईमानदारी और दया बनाए रखने का सबक मिलता है। इससे हम अपने बच्चों में अहिंसा पर चलने का मार्ग दिखा सकते हैं कि हर परिस्थिति में प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- आज मनाएं 'International Coffee Day', जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें 


संबंधित समाचार