होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज बन रहा है गजकेसरी योग, इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, हर कार्य होंगे सफल

आज बन रहा है गजकेसरी योग, इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, हर कार्य होंगे सफल

 

Gajkesari Rajyog 2023: कहा जाता है ग्रहों की दिशा बदलने से राशियों पर इनका अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलता है। कुछ खास प्रकार को योग बनते हैं। ऐसा ही एक योग 24 मई को बनने जा रहा है वह है गजकेसरी योग। गजकेसरी योग 24 मई से 26 मई तक बना रहेगा। इस योग के अलावा 24 मई को रवि योग भी बन रहा है। वहीं 26 मई को रवि योग सुबह से लेकर शाम तक है। आज बना गजकेसरी योग तीन दिन तक 3 राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करेगा। चलिए जानते हैं कि गजकेसरी योग से किन राशियों कि किस्मत चमकने वाली है।

इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

मेष राशि-  जिन लोगों की मेष राशि है उनकी किस्मत चमकने वाली है। मेष राशि के के जातकों को धन लाभ होगा। यह समय नए काम की शुरुआत के लिए बहुत सही है। आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को नए-नए जॉब के ऑफर भी मिल सकते  हैं। नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों को नौकरी मिल सकती है

मिथुन राशि- जिन लोगों की मिथुन राशि है उनकी यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। भौतिक सुख- सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अपने पर कोई भी निगेटिव विचार हावी न होने दें। आपका काम बनता चला जाएगा।

तुला राशि- जिन लोगों की तुला राशि है उन्हें व्यापार में लाभ मिलेगा और मुनाफा होगा। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय अच्छा है। नौकरी में उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न होंगे, जिसका लाभ मिलेगा।
सेहत ठीक होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपके जीवनसाथी के लिए भी यह योग बहुत लाभदायक है।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है

गजकेसरी योग को वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी के जीवन की सबसे महत्त्वपूर्ण और शुभ योगों में से एक माना जाता है। मेष राशि में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के एक साथ आने की वजह से गजकेसरी योग बनता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गजकेसरी योग बनता है वह बुद्धिमान और संपन्न होता है।

 

 

 


संबंधित समाचार