होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश की चार महान शख्सियत को मिला भारत रत्न, स्वास्थ्य कारणों की वजह से आडवाणी नहीं हुए शामिल

देश की चार महान शख्सियत को मिला भारत रत्न, स्वास्थ्य कारणों की वजह से आडवाणी नहीं हुए शामिल

 

Bharat Ratna: देश की चार महान शख्सियत को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इनमें पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

वहीं बीजेपी वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का भी नाम शामिल है लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से आज राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हो पाए। खबरों के मुताबिक उन्हें राष्ट्रपति 31 मार्च को उनके घर जाकर इस सम्मान से सम्मानित करेंगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

बता दें कि इस समारोह में केवल उप राष्ट्रपति लाल कृष्ण अडवानी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया है। ऐसे में चौधरी चरण सिंह का भारत रत्न लेने के लिए उनके पोते जयंत सिंह पहुंचे, वहीं नरसिंह राव का भारत रत्न लेने पीवी प्रभाकर राव पहुंचे। वहीं स्वर्गीय डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की ओर से भारत रत्न उनकी बेटी डॉ. नित्या राव ने प्राप्त किया और स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर की ओर से भारत रत्न उनके पुत्र श्री रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था, लेकिन 2024 के लिए केंद्र सरकार ने इन देश की 'पांच विभूतियों' को चुना। 


संबंधित समाचार