पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को अस्वस्थ होने पर रविवार रात को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पूर्व पीएम को कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्रों ने बताया कि मनमोहन सिंह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। एम्स के डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। वही, मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 10, 2020
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराने के बाद काफी चिंतित हैं।अशोक गहलोत ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Much worried to know former PM Dr. Manmohan Singh ji has been admitted to AIIMS. I wish him speedy recovery and pray for his good health and long life.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 10, 2020
बता दें कि कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह की उम्र 87 वर्ष है। पूर्व पीएम की एम्स में साल 2009 में बाईपास सर्जरी हुई थी।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर करेंगे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर चर्चा