होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन का निधन, CM मनोहर लाल ने जताया शोक

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन का निधन, CM मनोहर लाल ने जताया शोक

 

हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने हाल ही में कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह 70 साल के थे। दरअसल, रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्‍होंने आखिरी सांस ली।

वही, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जैन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हरियाणा के पूर्व मंत्री, श्री ओमप्रकाश जैन जी के निधन का समाचार दु:खद है। ओमप्रकाश जी राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति!!'

बता दें कि ओम प्रकाश जैन हरियाणा में दो बार- वर्ष 1996 में बंसीलाल सरकार में और वर्ष 2009 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री रहे। कंबोपुरा के पूर्व सरपंच की मौत मामले में उनका नाम आने पर उन्हें मंत्री पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था। वर्ष 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पानीपत-ग्रामीण से विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गए थे। इससे पहले वर्ष 1996 और 2009 में वह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे। इसके अलावा 2009 में निर्दलीयों के सहारे बनी हुड्डा सरकार में उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया था। वह हरियाणा सहकारी (हरको) बैंक के चेयरमैन भी रह चुके है।  

यह भी पढ़ें- हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कोरोना पॉजिटिव, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती


संबंधित समाचार