होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का फर्स्ट लुक रिलीज, देखें तस्वीरें

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का फर्स्ट लुक रिलीज, देखें तस्वीरें

 

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani:आज 25 मई को  बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी अवेटेड  फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट साझा किए हैं। एक में रानी यानी आलिया भट्ट का लुक नजर आ रहा है तो वहीं दूसरे में रणवीर सिंह यानी रॉकी अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 

करण जौहर के बर्थडे पर रिलीज पहला पोस्टर
बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर 6 साल बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जारी किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के फर्स्ट लुक के साथ कैप्शन लिखा है- ‘यारों के यार, हर अवतार में शानदार और इस प्रेम कहानी का दिलदार’ रॉकी से मिलें।

 

आलिया की खूबसूरती कमाल
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के फर्स्ट लुक में आलिया भट्ट की खूबसूरती फैंस को दीवाना बना रही है. फिल्म से आलिया का लुक जारी करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा- ‘दिलों को धड़कने आ रही है वो- द रानी ऑफ दिस प्रेम कहानी’। धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की कमाल की केमिस्ट्री दिखाते हुए कई पोस्टर भी शेयर किए हैं।

 

 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का रिलीज डेट
करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की  प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म से कई टीवी कलाकार भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा आर्या, सृष्टि झा और अर्जुन बिजलानी का नाम शामिल है।

 


संबंधित समाचार