होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा की पहली महिला सांसद व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का निधन, PGI में ली अंतिम सांस

हरियाणा की पहली महिला सांसद व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का निधन, PGI में ली अंतिम सांस

 

हरियाणा की प्रथम महिला सांसद, विधायक और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं और काफी समय से बीमार थीं। चंद्रावती चरखी दादरी में रहतीं थीं तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रोहतक स्थित पीजीआई अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान देर रात उनका निधन हो गया।

बता दें कि चंद्रावती ने 1977 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वह हरियाणा की पहली महिला सांसद निर्वाचित हुईं थीं। इसके बाद हरियाणा विधानसभा की पहली महिला विधायक का गौरव भी इनको प्राप्त हुआ था। 1964 से 1966 तथा 1972 से 74 तक दो बार मंत्री रहने के अलावा चंद्रावती 1982 से 85 तक विपक्ष की नेता चुनी गईं थीं। फिर फरवरी 1990 से दिसंबर 1990 तक वह पुडुचेरी की उपराज्यपाल भी रहीं। 

यह भी पढ़ें- CM मनोहर लाल की शिमला में तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य जांच के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी


संबंधित समाचार