होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी समेत चार लोगों की मौत

रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी समेत चार लोगों की मौत

 

देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी और उस पर हमला करने आए 2 शूटर सहित चार लोगों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में हुए इस गैंगवार के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी कोर्ट में जीतेंद्र गोगी की पेशी थी। लेकिन पेशी से पहले ही 2 शूटर कोर्ट में पहले मौजूद थे, जब पेशी होती है तो उसके ऊपर फायरिंग होती है, बताया जा रहा है कि गोगी की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस बल क्योंकि काफी संख्या में था, और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में शूटर पर फायरिंग की है और उनकी भी मृत्यु हो गई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो बदमाशों को मार गिराया गया है। ये दोनों बदमाश वकील की ड्रेस पहनकर रोहिणी कोर्ट में घुसे थे। इन्होंने ही जितेंद्र गोगी को गोली मारी। टिल्लू गैंग के दोनों बदमाशों के नाम पुलिस अभी वेरीफाई कर रही है। बताया जा रहा है इनकी पुरानी आपसी रंजिश थी। राजधानी में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जितेंद्र गोगी की गिनती दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंग्स्टरों में की जाती थी। दिल्ली पुलिस ने उसपर 4 लाख रुपए का इनाम रखा था। हरियाणा पुलिस ने उस पर ढाई लाख रुपए का इनाम भी रखा था। दिल्ली के नरेला इलाके में एक स्थानीय नेता वीरेंद्र मान की हत्या में गोगी और उसके गुर्गों का हाथ था। जितेंद्र उर्फ गोगी पर हरियाणा की मशहूर सिंगर हर्षिता दाहिया की हत्या का आरोप भी है। दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में इस गैंगस्टर ने पुलिस की निशाने पर था।


संबंधित समाचार