होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP जींद उप-चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी- वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

BJP जींद उप-चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी- वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

 

आज CM मनोहर लाल की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत रोडवेज के बेड़े में निजी बसें शामिल होने के बाद बस किराए कम होंगे। उनका मानना है कि दिन और रात दोनों शिफ्टों में लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को कैसे चलाना है। इसके लिए क्या कदम उठाना है। यह फैसला सरकार को करना है। सरकार ने जनहित में ही यह तय किया है कि रोडवेज के बेड़े में किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसें शामिल होंगी। फैसले से पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

 

वहीं जींद उप चुनाव को लेकर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा उप चुनाव से कतई नहीं भाग रही। 4 साल में मनोहर लाल सरकार ने पंचकूला से लेकर पलवल तक समान रूप से विकास के काम करवाए हैं।

 

उन्होंने बताया कि मनोहर सरकार ने विकास कार्यों के लिए जींद में जितना पैसा खर्च किया, उतना आज तक किसी और सरकार ने नहीं किया था। विकास के दम पर भाजपा जींद उप-चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मनोहर लाल सरकार ने बिजली दरों में 46.6 प्रतिशत की कमी की है। पहले कोई सरकार इतना बड़ा कदम नहीं उठा पाई।


संबंधित समाचार