होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

FIFA Awards:लियोनल मेसी को मिला बेस्ट मेन्स प्लेयर 2022 का खिताब, स्कालोनी बने बेस्ट कोच

FIFA Awards:लियोनल मेसी को मिला बेस्ट मेन्स प्लेयर 2022 का खिताब, स्कालोनी बने बेस्ट कोच

 

Fifa Awards में लियोनेल मेसी को मिला बेस्ट मेंन्स प्लेयर का खिताब। बता दें कि मेसी  के लिए बीते कुछ महीने सपनों की दुनिया को हकीकत में जीने के जैसे रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इस तरह से है कि लोग उनमें अपनी उपलब्धियों की झलक देख लेते हैं।

जैसे विश्व कप दिसंबर में मेसी ने नहीं बल्कि उनमें भरोसा करने वाले उनके हर फैन ने जीता हो और इसमें देशों की भौतिक सीमाएं कोई मायने नहीं रखती। मेसी का क्रेज तभी से सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने सोमवार को फीफा अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी 2022 जीत लिया है और इसके पीछे बड़ी वजह पिछले साल दिसंबर में विश्व कप जीत ही है।

35 वर्षीय लियोनल ने फ्रांस के खिलाफ फाइनल में दो गोल दागे, जिसके बाद अर्जेंटीना कतर में 3-3 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूट आउट पर विजेता बना और वहां भी मेसी ने गोल दागा था। इस दौरान अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच का पुरस्कार जीता, जबकि अपने रंगीन स्वभाव से आलोचना और तारीफ दोनों बटोरने वाले एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना) को सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर नामित किया गया।

 

वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में मेसी की प्रतिद्वंदता उनसे कहीं अधिक युवा और ऊर्जावान किलियन एम्बाप्पे से कराई गई। फ्रांस के सितारे ने भी हैट्रिक लगाकर कमाल का काम किया था और फाइनल की रात के बाद से ये दोनों एक साथ ही फुटबॉल खेल रहे हैं। टॉप अवॉर्ड के लिए एम्बाप्पे को भी नोमिनेट किया गया था। मेसी पेरिस में समारोह के दौरान अपने पेरिस सेंट जर्मेन टीम के साथी एम्बाप्पे के बगल में बैठे थे। उन्होंने कहा, "यह आश्चर्यजनक है। यह एक जबरदस्त साल था और आज रात यहां होना और यह पुरस्कार जीतना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।"

वहीं 28 फरवरी को सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2022 समारोह में लियोनेल मेस्सी और एलेक्सिया पुटेलस ने क्रमशः फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार दिया गया और पिछले साल ला अल्बिसेलेस्टे की विश्व कप जीत के बाद लियोनेल स्कालोनी को सर्वश्रेष्ठ पुरुष मुख्य कोच के रूप में चुना गया. इंग्लैंड की मुख्य कोच सरीना विगमैन ने इंग्लैंड को महिला यूरो 2022 का खिताब दिलाने के बाद सर्वश्रेष्ठ महिला मुख्य कोच का पुरस्कार जीता.


संबंधित समाचार