होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रोहतक में पिता ने किया मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

रोहतक में पिता ने किया मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

 

हरियाणा के रोहतक से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां पिता ने मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म के किया है। रोहतक पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा तब हुआ जब पीडिता चार माह की गर्भवती हो गई। पीडिता की पीजीआई में जांच कराई गई थी जिसमें यह साफ हुआ कि पीडिता चार माह की गर्भवती है। 

पुलिस ने भ्रूण के डीएनए से आरोपी पिता के डीएनए का मिलान करवाया तो इसका खुलासा हुआ। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। जबकि लड़की को महिला आश्रम में भेजा गया है। 

सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी का कार्य करता है और परिवार सहित थाना क्षेत्र में रहता है। 10 फरवरी 2021 को उसने शिकायत दी कि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है, जबकि बेटा घर छोड़कर चला गया। घर पर 30 वर्षीय मंदबुद्धि बेटी है।

आठ फरवरी को वह बेटी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते पीजीआई ले गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बेटी चार माह से गर्भवती है। डॉक्टरों ने कानूनी सलाह के बाद लड़की का गर्भपात करवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन की।

जब पुलिस को वारदात का सुराग नहीं लगा तो लड़की के पिता पर ही शक हुआ। उसे जांच में शामिल किया गया। इसके बाद लड़की, लड़की के पिता व भ्रूण का डीएनए टेस्ट करवाया गया। तब रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की से उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया था। 

यह भी पढ़ें- हिसार: परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से इलाके हड़कंप, हत्या या आत्महत्या


संबंधित समाचार