होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अन्नदाआतों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी,राउत बोले-किसानों के साथ किया जा रहा है आतंकियों जैसा बर्ताव

अन्नदाआतों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी,राउत बोले-किसानों के साथ किया जा रहा है आतंकियों जैसा बर्ताव

 

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा, पंजाब, और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों के किसानों का आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी है। रविवार को किसान दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। वही, कई नेताओं ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है और केन्द्र सरकार की आलोचना की है।

इसी बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। संजय राउत ने रविवार को कहा, 'जिस तरह से किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है, ऐसा लगता है कि वे देश के नहीं, बल्कि बाहर के किसान हैं। उनके साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। इस तरह का बर्ताव करना देश के किसानों का अपमान करना है।'

राउत के बयान का शाहनवाज हुसैन ने किया पलटवार 

वही, संजय राउत के इस बयान पर भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया है और किसानों से अपील है कि वह किसी भी गलतफहमी का शिकार ना हो। उन्होंने कहा, 'किसानों की चिंता हम करते हैं और करते रहेंगे। किसान हमारे दिल में बसते हैं, किसानों को भड़काने का काम कोई ना करें। हम जो फैसला लेते हैं वो किसानों के हित में होता है। लोगों के बीच गलतफहमी पैदा की जा रही है, हमारी अपील है कि वो गलतफहमी के शिकार ना हो।'

यह भी पढ़ें- किसानों के समर्थन में उतरीं मायावती, बोलीं- कृषि कानूनों पर फिर से विचार करे केंद्र सरकार


संबंधित समाचार