होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसानों ने जाम किया दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे, राकेश टिकैत ने लोगों से की ये अपील

किसानों ने जाम किया दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे, राकेश टिकैत ने लोगों से की ये अपील

 

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर करीब पिछले 10 महीने से किसानों का आंदोलन जारी है। अब आंदोलन में तेजी लाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया किया है। किसानों का भारत बंद अब शुरू हो चुका है और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। बता दें कि किसान संयुक्त मोर्चा के समर्थन में आढ़ती, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारी संगठन भी उतरे हुए हैं। जिसके चलते नेशनल व स्टेट हाईवे जाम किए जाएंगे और रेलवे ट्रेकों को भी बाधित किया गया है।

-  रोहतक में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 'भारत बंद' के चलते प्रदर्शनकारियों ने स्टेट हाइवे बंद किया।

-  अमृतसर के पुलिस अधिकारी संजीव कुमार ने कहा है कि जहां-जहां पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां पर हमने सुबह से ही फोर्स को तैनात किया हुआ है। हमने सुरक्षा के बहुत पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

-  गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें।

- शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंद किया है।  -  शंभू टोल प्लाजा के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को प्रदर्शनकारियों ने बंद किया है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के बंद का ऐलान किया था, हमने यहां सुबह 6 बजे बंद कर दिया। स्कूल या अस्पताल के लिए जाने दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 27 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं


संबंधित समाचार