होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नहीं रहे मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक, 66 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक, 66 साल की उम्र में निधन

 

दिल्ली: बीते दिन बुधवार की शाम मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का लहर उठ गया है। जिसके बाद कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। जानकारी के मुताबिक सतीश दिल्ली में थे जब एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वहीं आज यानी गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा।

11 बजे शुरू होगा पोस्टमार्टम
सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को फिलहाल दिल्ली के दीनदयाल  हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। दिन में करीब ग्यारह बजे उनका पोस्टमार्टम शुरू होगा। जिसके बाद शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद उनकी बॉडी को मुंबई ले जाया जाएगा।

कार में हार्टअटैक से हुई मौत
वहीं बॉलीवुड एक्टर और सतीश कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनकी मौत की पुष्टि की और बताया कि दिवंगत अभिनेता का पार्थिव शरीर इस समय गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित आवास पर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा.

अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे, जहां से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

अमित शाह, अनुपम खेर समेत बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

 

 


 


संबंधित समाचार