होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: INLD में बगावत, दादा पर दोनों पोतों को निलंबित करने की चर्चा

हरियाणा: INLD में बगावत, दादा पर दोनों पोतों को निलंबित करने की चर्चा

 

चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में आपसी तकरार कमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के द्वारा पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) को भंग करने के बाद यह आंतरिक कलह सामने आया है। छात्र इकाई भंग करने के बावजूद पार्टी नेता और ओमप्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय चौटाला ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है।
 

इनसो के प्रमुख दिग्विजय चौटाला का कहना है कि ओमप्रकाश चौटाला उस इकाई को भंग नहीं कर सकते हैं जिसके वो चीफ नहीं हैं। दिग्विजय हरियाणा के हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला के बड़े भाई हैं। दिग्विजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं।

अभय ने कहा, 'दुष्यंत (और दिग्विजय) के साथ कोई मनमुटाव नहीं है, वे हमारे बच्चे हैं।'हालांकि उन्होंने कहा, 'अनुशासन हमारी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। अगर कोई भी उसका उल्लंघन करता है तो पार्टी कार्रवाई करेगी।'

अभय ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर मनमुटाव को लेकर सवालों के जवाब देने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि क्या हिसार लोकसभा सीट से इनेलो के सांसद दुष्यंत को पार्टी से निकाल दिया गया है।

गोहाना में सात अक्टूबर को एक रैली में युवाओं के एक समूह ने कथित रूप से अभय के खिलाफ नारेबाजी की और दुष्यंत के लिए तालियां बजायी थीं। इसके बाद इनेलो की इन दोनों इकाइयों को गुरुवार को भंग कर दिया गया।गोहाना में रैली पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की 105वीं जयंती के मौके पर आयोजित की गयी थी।

अभय ने कहा कि छात्र और युवा इकाइयों से रैली का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था और 'जब वे ऐसा करने में नाकाम रहे, तब चौटाला साहब ने कदम उठाया।' दिग्विजय का कहना है कि इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक अजय सिंह चौटाला ही इकाई को भंग कर सकते हैं।


संबंधित समाचार