अफगानिस्तान पर तालिबान कब्जे के बाद से तालिबान हुकूमत ने महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के लिए पाकिस्तान ने तालिबान की बहुत मदद की है। लेकिन तालिबान अब पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने तालिबान हुकूमत के उन फैसलों की आलोचना की है, जिसमें महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। उनका कहना है कि चरमपंथी सोच हमारे लिए खतरा है। हमें मोहम्मद अली जिन्ना का पाकिस्तान वापस चाहिए।
फवाद चौधरी ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बाते कही हैं। उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान की मदद करना चाहते हैं, लेकिन तालिबान की चरमपंथी सोच है। जिसके कारण महिलाएं अकेले यात्रा नहीं कर सकतीं हैं, स्कूल कॉलेज नहीं जा सकतीं हैं। यह पुरानी सोच पाकिस्तान के लिए खतरा है। पाकिस्तान की असली लड़ाई चरमपंथ के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें- UAE ने कनाडा के गैर मुस्लिम कपल के लिए जारी किया पहला सिविल मैरिज लाइसेंस