होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'इनको रुपए देकर कहीं नचवा लें; पंच का चुनाव...', मासूम शर्मा को मंच से उतारे पूर्व सरपंच की चुनौती

'इनको रुपए देकर कहीं नचवा लें; पंच का चुनाव...', मासूम शर्मा को मंच से उतारे पूर्व सरपंच की चुनौती

 


Masoom Sharma controversy: हरियाणा के प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा और मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच जींद में हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंच पर हुए विवाद के बाद पूर्व सरपंच ने मीडिया के सामने आकर गायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनको पंच का चुनाव लड़ने

.सरपंच राजेंद्र का कहना है कि मासूम शर्मा ने न केवल उनका अपमान किया, बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों सरपंच, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ भी बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

यहां से उठा पूरा विवाद

बता दें कि जींद जिले में गांव ब्राह्मणवास निवासी सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की शादी मुआना गांव निवासी धर्मबीर उर्फ धरमू के साथ शादी हुई है। उनकी बुधवार को 25वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में शहर के सफीदो रोड स्थित दीप पैलेस में कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे।

पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा मंच पर मौजूद थे, तभी गायक मासूम शर्मा वहां पहुंचे और अभद्र तरीके से स्टेज खाली करने को कहा। सरपंच के अनुसार, मासूम शर्मा ने अहंकार में कहा, “तू सरपंच होगा अपने घर का, मैं MLA, मंत्री या किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को कुछ नहीं मानता।”

सरपंच का पलटवार, दी चुनौती

इस पर सरपंच ने पलटवार करते हुए कहा कि “हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। अगर मासूम शर्मा को इतना ही गुमान है, तो वे एक बार गांव में पंच या मेंबर का चुनाव लड़कर देखें। तब उन्हें पता चलेगा कि चुनाव जीतना और जनता का विश्वास हासिल करना कितना कठिन होता है।” साथ ही कहा कि कलाकारों को तो कहीं भी रुपए देकर नचवा सकते हैं।

“नशे की हालत में थे मासूम, बाउंसर्स ने की हाथापाई”

पूर्व सरपंच ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा नशे की हालत में थे और इसी वजह से उन्होंने अपना आपा खो दिया। मंच से टिप्पणी के बाद नीचे खड़े बच्चों और युवाओं में रोष फैल गया। इस पर मासूम शर्मा के बाउंसर ने नीचे कूदकर सरपंच के छोटे भाई के साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे, लेकिन उन्होंने संयम बरतते हुए प्रोग्राम को बिगड़ने से बचाया।

शो में परफॉर्मेंस के दौरान हंगामा होने पर विवाद में खुद कलाकार मासूम शर्मा को स्टेज से नीचे उतरने पर बाउंसर व दोस्तों ने पकड़कर रोका।

पुराने रिश्तों और एहसानों का जिक्र

राजेंद्र शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अतीत में मासूम शर्मा की कई बार मदद की थी। उन्होंने बताया कि जब गायक किसी कानूनी मामले में फंसे थे, तब उन्होंने ही बीच-बचाव कर समझौता करवाया था। उन्होंने गायक के भाई विकास शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक सभ्य और समझदार व्यक्ति हैं, लेकिन मासूम शर्मा का व्यवहार समाज के लिए अनुचित है।

जींद में महापंचायत की तैयारी

पूर्व सरपंच ने कहा कि फोन पर माफी स्वीकार नहीं की जाएगी। गायक को गांव में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। यदि सम्मानजनक समाधान नहीं निकला, तो जींद में हरियाणा के सरपंचों, जिला पार्षदों और 36 बिरादरी की एक “महापंचायत” बुलाई जाएगी।

राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत बेइज्जती नहीं है, बल्कि पंच से लेकर लोकसभा तक के हर चुने हुए प्रतिनिधि का अपमान है। उन्होंने कहा, “परमात्मा ने किसी का अहंकार नहीं छोड़ा, बड़ा बोल बोलने वाले का गिरना तय है।”


 


संबंधित समाचार