होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

घर में हर दिन होते हैं लड़ाई-झगड़े और क्लेश, अपनाएं ये छोटे-छोटे उपाएं, बनी रहेगी शांति

घर में हर दिन होते हैं लड़ाई-झगड़े और क्लेश, अपनाएं ये छोटे-छोटे उपाएं, बनी रहेगी शांति

 

घर में रोजाना के लड़ाई झगड़ो से घर में कलह और क्लेश का माहौल बना रहता है। जिसकी वजह से घर से सुख-शांति और समृद्धि सब चली जाती है और घर में अशांति का वास हो जाता है। लेकिन आप कुछ छोटे-छोटे उपाए अपनाकर इन कलह क्लेश को दूर कर घर में शांति और सकारात्मक माहौल बना सकते है। जी हां तो आइए जानते है कुछ ऐसे उपाए जिनसे घर का कलह- क्लेश होगा दूर।

घर में हो रहे क्लेश दूर करने के उपाय 

- रात को सोने से पहले पीतल के बर्तन में कपूर को गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जलाएं। ऐसा करने से घर का क्लेश दूर होता है और घर में शांति बनी रहती है। या आप हफ्ते के एक दिन भी कपूर जलाकर उसका धुंआ घर में घुमा सकते है।

- कलह से निपटने में केसर का भी उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए चुटकी भर केसर को पानी में मिलाकर स्नान करें। वहीं, स्नान के बाद पूजा पाठ करें और फिर केसर का तिलक लगाएं। केसर वाला दूध पीने से भी घर में शांति आती है और क्लेश नहीं होता।

- मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाएं और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध को पूरे घर में फैलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है।

- इसके अलावा हमेशा घर के मंदिर में एक कलश को जल से भरकर जरुर रखें। 

- घर के मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह जरुर बनाएं। ऐसे करने से घर में सुख शांति का वातावरण बना रहता है और सभी लोग आपस में मिलजुलकर रहते है।

- सुबह के समय घर में कुछ देर के लिए भजन अवश्य सुने। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है।

- घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, ना उसके उपर से गुजरना चाहिए। ऐसे करने से घर में अलक्ष्मी का वास होता है।

- घर में रोटीयों को बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए जरुर निकालें।

- नमक का उपाय भी घर में कलह और क्लेश दूर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए घर में पोछा लगाने वाले पानी में थोड़ा सा नमक मिला दें और इसी से पूरे घर में पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।


संबंधित समाचार