e-SHRAM पोर्टल पर मौजूद असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की सूची में नया बदलाव किया गया है। अब इस पोर्टल से रेलवे गोदाम श्रमिक (railway warehouse workers) भी जोड़े गए हैं। आपको बता दें कि मौजूदा सूची में पहले से ही गोदाम श्रमिक को एक पेशा के तौर पर दर्शाया गया है, लेकिन उसमें कहीं भी रेलवे गोदाम श्रमिक नाम से कोई पेशा नहीं है। ऐसे में रेलवे कर्मचारी इससे वंचित रह जाते थे।
हालांकि, रेलवे गोदाम श्रमिकों की सुविधा के लिए ‘गोदाम श्रमिक’ पेशे में थोड़ा बदलाव किया गया है और अब इसे ‘गोदाम श्रमिक/रेलवे गोदाम श्रमिक’ कर दिया गया है। अब गोदाम श्रमिक इस पेशे के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वर्तमान में ई-श्रम पोर्टल पर करीब 400 पेशे शामिल हैं। इन पेशों से जुड़ा कोई भी वर्कर ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इन वर्कर्स को ई-श्रम कार्ड भी दिया जाएगा।
इस पर श्रमिकों के प्रवक्ता परिमल कांति मंडल ने कहा, “इंसान की जिंदगी में पहचान सबसे अहम चीज होती है। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने हमारे माल गोदाम श्रमिकों को पहचान देकर उनके जीवन में एक नई दिशा दी है।” उन्होंने आगे बताया कि रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के कर्मचारी उम्मीद की किरण देख रहे हैं। अभी तक हमारी सभी मांगे नहीं मानी गई हैं, लेकिन कुछ पर मंत्रालय अभी भी विचार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2022: कोरोना के चलते डिजिटल होगा इस साल भी बजट!