DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की। ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने हैं। वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली।
उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। उन्हें 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। पिछले 17 सालों में यह पहली बार है जब DUSU के केंद्रीय पैनल में कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीता हो। इससे पहले 2009 में निर्दलीय मनोज चौधरी और 1991 में निर्दलीय राजीव गोस्वामी DUSU अध्यक्ष बने थे।
कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को एक भी पद हासिल नहीं हुआ। DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46% वोटिंग हुई और 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया।
डूसू चुनाव: किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
अध्यक्ष पद
ABVP: यश डबास-22,576 वोट
NSUI: विजय शंकर मीणा- 22,523 वोट
LEFT: अनाया रतूड़ी- 5,377
ASAP: अश्मित कुमार- 1388
इजाज मंसूरी- 837
समर्थ बेनीवाल- 819
समीर कुमार- 1115
उपाध्यक्ष पद
ABVP: इशू मौर्या- 16,910 वोट
NSUI: वीर छतरथ- 4,313 वोट
Independent: दीपांशु शौकीन-30,615 वोट (जीत)
सचिव पद
ABVP: रिया छावड़ी- 21,650 वोट (जीत)
NSUI: नम्रता चौधरी- 14,869 वोट
ASAP: पंकज कुमार- 7,639
संयुक्त सचिव पद
ABVP: लक्ष्य राज सिंह- 16,615 वोट (जीत)
NSUI: गोपाल चौधरी- 15206 वोट
SCS: विशेष यादव- 15,778 वोट