होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारतीय सिक्कों पर ईयर के नीचे बने होते हैं डॉट, स्टार और डायमंड, जानिए इन साइन का क्या है मतलब

भारतीय सिक्कों पर ईयर के नीचे बने होते हैं डॉट, स्टार और डायमंड, जानिए इन साइन का क्या है मतलब

 

आपके पास सिक्के तो जरुर होंगे। शायद ही आपने कभी सिक्कों पर बने अलग-अलग निशानों पर गौर किया हो। सिक्कों पर कुछ खास तरह के निशान होते हैं, जैसे- डॉट, स्टार या फिर कटा हुआ हीरा जैसा निशान बना हुआ होता है। वो निशान सिक्के के बारे में एक खास चीज बताते हैं। सिक्कों के निर्माण को मिंटिंग कॉइन कहते हैं। ये निशान मिंटिंग से ही जुड़े होते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको  नोट के बारे में नहीं, बल्कि भारतीय करेंसी के सिक्कों के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं कि आखिर कॉइन में इस तरह के निशान क्या कुछ कहते हैं...

इसलिए बने होते हैं सिक्कों पर ये निशान

आप अपने पॉकेट में रखें सिक्कों पर नजर दौड़ाना जहां सिक्के का प्रोडक्शन ईयर लिखा होता है उसके नीचे कोई डॉट, स्टार या फिर कटा हुआ हीरा जैसा निशान दिखाई देगा। ऐसा भी हो सकता है कि वहां कुछ भी न दिख रहा हो। दरअसल इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये देश के किस शहर में बने हैं। इन निशानों की पहचान मिन्ट से होती है। 

आपको बता दें कि भारत में सिक्कों को टकसाल में बनाए जाते हैं। टकसाल वह सरकारी कारखाना होता है, जहां सरकार के आदेश और बाजार की मांग को देखते हुए सिक्कों को ढाला जाता है और इसे मिंट भी कहते हैं। भारत में 4 शहर मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में टकसाल हैं। हर टकसाल में बने सिक्के की अलग पहचान होती है और आप एक सिक्के को देखकर ही यह पता कर सकते हैं कि यह सिक्का किस टकसाल या मिंट में बना है। 

भारत में चार जगह बनते है सिक्के

 

-भारत में साल 1757 में कोलकाता मिंट (Kolkata mint) का निर्माण किया गया था। इस वजह से वहां किसी भी तरह के मार्क का इस्तेमाल नहीं किया जाता था क्योंकि मार्क लगाने की शुरुआत कुछ बाद में हुई थी। इसलिए जिन सिक्कों पर लिखे साल के नीचे कोई निशान नहीं होगा, वो कोलकाता में मिंट किया गया होगा।-भारत में दूसरी मिंट मुंबई में स्थापित की गई जो साल 1829 में शुरू की गई थी। यहां सिक्कों पर  3 अलग-अलग शेप का इस्तेमाल होता है। मुंबई में मिंट हुए सिक्कों पर डायमंड का आकार, अंग्रेजी अक्षर B और साल 1996 से बाद से अंग्रेजी अक्षर M का प्रयोग होता है। 
-साल 1903 में हैदराबाद मिंट को शुरू किया गया था। यहां बनने वाले सिक्कों पर डायमंड का निशान होता है। इसके अलावा हैदराबाद मिंट में दूसरा निशान स्टार यानी तारे का निशान भी होता है।
-नोएडा मिंट में बनने वाले सिक्कों पर गोल निशान बना होता है। नोएडा मिंट की शुरुआत साल 1984 में हुई थी।

 

 


संबंधित समाचार