होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Pak की मध्यस्थता फेल, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ समझौता खत्म

Pak की मध्यस्थता फेल, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ समझौता खत्म

 

US Iran News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता खत्म होने की घोषणा की है। अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान से अब कोई समझौता नहीं होगा। हमने सब कुछ खत्म कर दिया है। ट्रंप ने यह ऐलान ईरान द्वारा कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले के कुछ देर बाद किया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान ने मुझसे झूठ बोला। इसलिए अब तेहरान से आगे की बातचीत नहीं हो सकती। हम तेहरान को परमाणु मुक्त करेंगे। इसके लिए जल्द ही योजना को अमल में लाया जाएगा।

इधर, ईरान ने अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि हम जंग के लिए तैयार हैं। अमेरिका ने होर्मुज में विश्वासघात किया है। इसलिए उसके साथ बातचीत पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

डील खत्म करने को लेकर ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

ट्रंप ने कहा कि ईरान के लोग किसी को नहीं बख्शते हैं। उन्होंने मुझे भी निशाने पर रखा है। वे मुझे भी नहीं छोड़ना चाहते। वे लोग काफी गंदे हैं। मैंने उनसे कह दिया है कि अगर आप हमला करोगे, तो हम भी छोड़ेंगे नहीं।

ट्रंप ने इसके साथ ही नाटो सदस्यों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाटो के सदस्य आतंकियों से लड़ाई में मेरी मदद नहीं कर रहे हैं। मैं नाटो से बहुत ज्यादा खुश नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि तेहरान को परमाणु मुक्त करके रहूंगा. इसके लिए हम काम कर रहे हैं। 


संबंधित समाचार