होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Dinesh Kartik ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Dinesh Kartik ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 

चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को 82 रनों से मात दी। इस मैच में भारत के लिए स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने तूफानी पारी खेलकर रंग जमाया था। इस पारी के दम पर ही दिनेश कार्तिक ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही अभी भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के जीतने की उम्मीद बरकरार है। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने चौथे टी-20 मैच में 27 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक मारे थे। दिनेश कार्तिक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठे या उससे निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

करियर की पहली बड़ी फिफ्टी

आपको बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नाम पर था। धोनी ने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए करीब 52 रन बनाए थे लेकिन अब कार्तिक ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 55 रनों की शानदार पारी खेलकर ये रिकोर्ड अपने नाम कर लिया है। खास बात यह भी है कि कार्तिक ने अपने करियर की पहली हाफ सेंचुरी (Half Century) लगाई है।

भारत के लिए दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपना पहला टी-20 मैच साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस मैच में कार्तिक ने 31 रनों की पारी अपने नाम की थी और मैन ऑफ द मैच का खिताब जिता था। साल 2018 में दिनेश कार्तिक ने निदहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 8 गेंदों में 29 रन चटकाए थे। तब उन्हें दूसरा मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने अपने करियर की पहली हाफ सेंचुरी मारी है।  

यह भी पढ़ें- बंगाल के इस 'मंत्री' ने रणजी ट्रॉफी में शतक लगाने के बाद लहराया 'Love पेज'


संबंधित समाचार