होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बरसात से दुश्वारियां जारी, जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें ठप, रेस्क्यू अभियान शुरू

बरसात से दुश्वारियां जारी, जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें ठप, रेस्क्यू अभियान शुरू

 

Himachal Weather:  हिमाचल प्रदेश में बरसात से दुश्वारियां जारी हैं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें ठप हैं। इसके अतिरिक्त सैकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई ग्रामीण इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य में सोमवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 601 सड़कें बंद रहीं। 500 बिजली ट्रांसफार्मर व 184 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में - 172, मंडी 201 व शिमला में 57 सड़कें बंद हैं। वहीं, नगर परिषद कांगड़ा के तहत वार्ड-1 में गोशाला गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोशाला गिरने से एक स्कूटी, कार और दो गाय भी मलबे में दब गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हमीरपुर में  स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया और मां-बेटी मलबे में दब गईं।

छह महीने का राशन स्टॉक करने को लेकर असमर्थ 

बाढ़, बारिश और भूस्खलन ने लाहौल-स्पीति घाटी के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। करोड़ों की गोभी और मटर की फसल खेतों में ही गल-सड़ गई। किसानों ने खराब गोभी को ट्रैक्टर में भरकर इसे चंद्रा नदी में फेक दिया है।  इन किसानों की पूरी जिंदगी खेती पर ही टिकी हैं। सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं, लेकिन कई गरीब किसान अब छह महीने का राशन स्टॉक करने को लेकर असमर्थ हो गए हैं। किसी को बच्चों की पढ़ाई की फीस भरने की चिंता है, तो किसी को बैंक का केसीसी लोन को भरने की है।

भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ों के गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। नैनीखड्ड, तुन्नूहटटी के समीप बीती रात भारी बारिश के साथ होने वाले भूस्खलन हुआ। इस कारण हाईवे पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। रफ्तार थमने से चालकों और यात्रियों को वाहनों में बैठकर हाईवे बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। एनएच मंडल के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण हाईवे पर पेड़ गिरने, मलबा आने से वाहनों की रफ्तार थमी है। जिले में 29 सड़कें, 26 ट्रांसफार्मर समेत 26 पेयजल योजनाएं बाधित होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ी हैं। विभागीय टीमें पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में जुटी हुई हैं।


संबंधित समाचार