होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Dhurandhar 2 का तूफानी खेल, 15 दिनों में कमाई 1500 करोड़ पार, क्या टूटेगा Dangal का रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 का तूफानी खेल, 15 दिनों में कमाई 1500 करोड़ पार, क्या टूटेगा Dangal का रिकॉर्ड?

 

Dhurandhar 2: रणबीर सिंह की ‘धुरंधर’ की शुरुआत बेशक धीमी थी, पर बाद में जो भौकाल काटा, हर कोई ऐसा कारनामा नहीं कर सकता। पर उसी के उलट Dhurandhar 2 ने जबरदस्त शुरुआत की। पहले ही दिन भारत से फिल्म ने लगभग 100 करोड़ छाप लिए थे। पर सोचिए अगर पहली फिल्म की तरह यह भी थिएटर्स में 100 दिन चल गई, तो क्या दंगल का ‘महारिकॉर्ड’ तोड़ पाएगी? क्योंकि चीजें अबतक आदित्य धर के लिए एकदम बढ़िया है। महज 15 दिनों में फिल्म ने 1500 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब तो जिस हिंदी फिल्म से ‘धुरंधर 2’ की जंग हो रही है, वो खुद पहला पार्ट ही है. जो फिलहाल टॉप पर चल रहा है। रणवीर सिंह की पहली वाली फिल्म ने दुनियाभर से 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। पर अब तो REVENGE की कहानी बहुत आगे निकल गई है। 


वैसे तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को अगर सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनना है, तो साउथ के कई सूरमाओं को पछाड़ना होगा। जिसमें प्रभास की ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ और आमिर खान की ‘दंगल’ शामिल है। सोचिए अल्लू अर्जुन की PUSHPA 2 का वर्ल्डवाइड बिजनेस भी 1871 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन सबसे बड़ी फिल्म नहीं बन पाई। यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रणवीर सिंह को अभी यहां से 500 करोड़ रुपये और कमाने होंगे, जो कि बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। 

‘धुरंधर 2’ ने 15 दिन में कितने छापे?

हाल ही में जियो स्टूडियोज वालों ने एक पोस्ट X पर शेयर की. इसके कैप्शन में लिखा था- ”दुनियाभर में गूंज रही है नए हिंदुस्तान की दहाड़”. साथ ही कंफर्म किया कि फिल्म ने 2 हफ्ते में 1501 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह दुनियाभर की बॉक्स ऑफिस कमाई है। जबकि, भारतीय नेट कलेक्शन 961 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन अब 1134 करोड़ हो चुके हैं और तो और इस कलेक्शन की तुलना में ओवरसीज से फिल्म की कम कमाई हुई है। अबतक DHURANDHAR 2 सिर्फ 367 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। दरअसल पहले हफ्ते में ही भारत से फिल्म ने 690 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। जबकि, 9वें दिन- 42 करोड़, 10वें दिन-64 करोड़, 11वें दिन-71वें दिन, 12वें दिन- 26वें दिन, 13वें दिन- 28 करोड़, 14वें दिन-21 करोड़ और 15वें दिन- 19 करोड़ का कारोबार हुआ है। 

दरअसल साउथ मार्केट में भी फिल्म रिलीज हुई थी, लेकिन तेलुगु छोड़कर कहीं भी ‘धुरंधर 2’ ने खास कमाई नहीं की। हालांकि, पूरा बिजनेस ही फिल्म ने हिंदी से किया है। वैसे फैन्स की पूरी निगाहें इस वक्त वीकेंड की कमाई पर है, जो जितनी बढ़ेगी, उतनी जल्द ही भारत से फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर पाएगी। 


संबंधित समाचार