जहां एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान हैं। वहीं, बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र कोरोना की खबर सुनकर उदास हो जाते हैं। दरसल, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कोरोना के बीच बढ़ती उदासी को वह कैसे दूर कर रहे हैं।
वीडियो शेयर के साथ धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'बढ़ते कोरोना वायरस की खबर सुनकर मन उदास हो जाता है... तो यहां चला आता हूं। प्लीज प्लीज टेक केयर।' वीडियो में वह गाय और उसकी बछड़ी को प्यार और किस करते दिख रहे हैं।धर्मेंद्र ने बताया कि यह उनकी फैमिली है, यहां आकर उनको बहुत खुशी मिलती है।
Badte coronavirus ki khabar sun kar mun udas ho jaata hai.... to yahan chala aata hoon. Please please take care 🙏 pic.twitter.com/3gQ0fioQ9N
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) April 13, 2021
आपको बता दें कि धर्मेंद्र अक्सर फार्महाउस जाते रहते हैं, जहां वह सब्जियां उगाते हैं और बढ़िया लाइफ जीते हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। इनमें कभी जानवर दिखते हैं तो कभी साथ काम करने वाले भी नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,84,372 नए मामले आए सामने, अब तक 1,72,085 लोगों की गई जान