Dharmendra Padma Vibhushan: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आज भले ही दुनिया में न हों लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। एक्टर को इंडियन सिनेमा में अपने दशकों के योगदान के लिए मरणोपरांत 25 मई को पद्म विभूषण (देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया जा रहा है। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी धर्मेंद्र के मरणोपरांत ये सम्मान स्वीकार करेंगी।
हेमा मालिनी स्वीकार करेंगी धर्मेंद्र को मिलने वाला सम्मान
इस बारे में हेमा मालिनी ने रिएक्ट किया है। एक निजी चैबल से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, 'ये इमोशनल मोमेंट है मेरे लिए. अहाना मेरे साथ होंगी. ईशा भी साथ आना चाहती थीं लेकिन वो आ नहीं पाई। पूरा परिवार बहुत खुश है। सनी देओल और बॉबी देओल सभी को इसके बारे में पता है. ये हम सबके लिए बड़ा मोमेंट है।'
बता दें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन से उनका परिवार टूट गया था। सभी धीरे-धीरे खुद को संभाल रहे हैं।
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के 4 बच्चे हैं, सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजेता। वहीं धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी की. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को दो बेटियां अहाना और ईशा देओल हैं। धर्मेंद्र अपने आखिरी समय में अपने फार्महाउस में रहते थे। वहां वो अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ रहते थे। धर्मेंद्र को फार्महाउस में रहना काफी पसंद था। वो वहां खेती भी करते थे. लेकिन 24 नवंबर को एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।