होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फिजूलखर्ची को रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

फिजूलखर्ची को रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

कई लोगों के पास समय से पहले या समय पर ही धन आ जाता है लेकिन उनके पास वह धन टिक नहीं पाता और किसी ना किसी कारण पैसे खर्च हो ही जाते है। किसी ना किसी कारण पैसों का खर्च होना ही फिजूलखर्ची में गिना जाता है। अगर आप भी अपने पैसों के फिजूलखर्ची से परेशान है तो ये छोटा सा काम करने से आपकी फिजूलखर्ची रुक जाएगी। तो आज ही बिना देरी के आजमाएं ये टोटके। इन उपायों से फिजूलखर्ची होगी दूर...

फिजूलखर्ची से बचे 

अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता और जितनी कमाई होती है उतने पैसे खर्च हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए आपको बुधवार के दिन गाय को हरी धनिया खिलानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही धन में स्थिरता भी आती है। 

घर में धन लाभ के उपाय 

किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष की मंगलवार या गुरुवार को मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सुखा धनिया, 21 रुपए और थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्स कर दें। इसके बाद उस बर्तन को घर के उत्तर दिशा में रख दें। जब धनिया पूरी तरह निकल आए तो उसमें से एक सिक्का लें और उसको धन वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा, घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। 

रुका हुआ धन मिलेगा वापस 

अगर आपने किसी को अपना पैसा दिया है और वो वापस नहीं दे रहा है तो आप शुक्रवार के दिन एक कागज पर पैसे लेने वाले का नाम लिखकर उसमें थोड़ा सूखा धनिया डालकर पुड़िया बनाएं और बहते हुए जल में उस पुड़िया को बहा दें,  ध्यान रखें कि ऐसा करते समय कोई आपको टोके ना।ऐसा करने से आपका अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। 

घर में रहेगी सुख-शांति 

कहा जाता है घर में हर समय अनबन रहने से घर में पैसों का फिजूल खर्च होना लगा रहता है। अनबन के कारण घर की सुख-शांति भी चली जाती है। लेकिन आप सुख-शांति को बनाएं रखने के लिए घर के पूर्व दिशा में थोड़ा सा सूखा धनिया रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति का वास होगा और फिजूल खर्ची में कमी आएगी। 

घर की समस्या होगी दूर 

घर की यह समस्या बहुत गंभीर होती है। आजकल के लोग पैसा कमाने के चक्कर में घर से दूर चले जाते है और लाख बुलाने पर भी वापस नहीं आते। तो इस समस्या को हल करने के लिए आप लाल कपड़े में थोड़ा सूखा धनिया बांधकर मंदिर जाकर हनुमानजी के चरणों में रख दें। इसके बाद हनुमान चालिसा का पाठ करें। ऐसा करने से अपकी समस्या जरुर दूर हो जाएगी।


संबंधित समाचार