West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल चुनाव के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "लोगों को कभी-कभी अपनी समझ के अनुसार बातें कहनी पड़ती हैं। कभी वे अपनी मर्ज़ी से बोलते हैं, तो कभी मजबूरी में। इससे हमें कोई फ़र्क नहीं पड़ता। वे जो चाहें कह सकते हैं। लेकिन फ़िलहाल, मौजूदा स्थिति यह संकेत देती है कि यह हिंदुत्व की जीत है और धर्म की जीत है. धर्म उसकी रक्षा करता है, जो धर्म की रक्षा करता है। मैं सभी राजनेताओं से, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, यह अनुरोध करना चाहूँगा कि आप भले ही अपनी-अपनी विचारधाराओं का पालन करें, लेकिन कृपया सनातन धर्म का अपमान न करें।"
देवकी नंदन ठाकुर ने यह बयान आज पटना में पत्रकारों से बात करते हुए दिया. वे यहां एक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बंगाल चुनावों पर अपनी राय जाहिर की। वे लगातार सनातन जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।
देवकी नंदन ने बंगाल में धर्म की जीत बताया
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर पश्चिम बंगाल चुनाव से संतुष्ट नजर आए। हालांकि उन्होंने बीजेपी का समर्थन खुलकर नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह माना कि यह जीत सनातन और हिन्दुत्त्व को मानने वालों की जीत है। इसके साथ ही उनके बयान का आशय भी है कि धर्म और संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को जनता नकार रही है। इसीलिए उन्होंने इसे धर्म की जीत बताया।
हिन्दुओं के उत्थान के लिए सक्रिय हैं
यहां बता दें कि देवकी नंदन ठाकुर सनातन व् हिन्दुत्त्व की रक्षा के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। वे लगातार ऐसे मुद्दों पर प्रतिक्रिया भी देते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अल्पसंख्या कानून को चुनौती देने वाली याचिका भी दायर की थी। उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। वही सधी हुई प्रतिक्रिया उन्होंने पटना में भी दी है।