होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

खुद को पुलिस मुलाजिम बताकर, इस शख्स ने की सभी हदें पार

खुद को पुलिस मुलाजिम बताकर, इस शख्स ने की सभी हदें पार

 

लुधियाना। एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस मुलाजिम बताकर एक महिला को जाल में फंसाया है। महिला का पति जब काम पर जाता तो वह उसके घर पहुंच जाता और उससे संबंध बनाता। इतना ही नहीं वह महिला की नाबालिग बेटी(17) से भी छेड़छाड़ करता था। लड़की ने जब मां के सामने विरोध जताया तो वह कुछ नहीं बोली। आखिरकार, लड़की ने तंग आकर पिता को सारी बात बताई।

 

मामले में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग का पिता एक आटो चालक है। उसकी पत्नी ने कुछ समय पहले आरोपित दलेर सिंह के साथ प्रेम संबंध बनाए। पति के काम पर जाने के बाद आरोपित उसके घर पर आता था। इसी क्रम में उसने एक दिन उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

 

नाबालिग बेटी को ये सब गलत लगा, लेकिन तब उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इससे आरोपित का हौसला बढ़ गया। आरोपित ने नाबालिग की मां के सामने भी उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी, लेकिन उसकी मां ने इसका विरोध नहीं किया। 26 जून को जब आरोपित ने दोबारा घर आकर उससे छेड़छाड़ की तो शाम को पीड़िता ने पिता को सारी बात बता दी। इसके बाद पिता ने पुलिस को शिकायत कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपित पुलिस मुलाजिम की तरह कपड़े पहनता था। आरोपित महिला से उसने मुलाजिम बताकर संबंध बनाए थे। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि कहीं उसने किसी के साथ खुद को मुलाजिम बता ठगी तो नहीं मारी।


संबंधित समाचार