होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ने दिया इस्तीफा

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ने दिया इस्तीफा

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। चोपड़ा के अनुसार उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा, मैंने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आलाकमान को मेरे इस्तीफे पर निर्णय लेना है। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में डीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 72 वर्षीय चोपड़ा पहले भी 1998 से 2003 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वह 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।

उन्होंने जून 2003 से दिसंबर 2003 तक दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बाकी के 8 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई।

यह भी पढ़ें- आम आदमी की विधायक दल की बैठक आज, चुना जाएगा विधायक दल का नेता


संबंधित समाचार