होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi: चावड़ी बाजार में 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौ*त; राहत-बचाव कार्य जारी

Delhi: चावड़ी बाजार में 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौ*त; राहत-बचाव कार्य जारी

 

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। DFS के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है और कई लोग घायल हुए हैं।

दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर गली सत्तारा, शीश महल में मेट्रो स्टेशन के सामने हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके बाद बचाव कार्य के लिए दमकल की एक और गाड़ी और अतिरिक्त अधिकारी मौके पर भेजे गए। फिलहाल दमकल विभाग की कुल 6 गाड़ियां मौके पर हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कई लोगों के दबे होने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग में काम चल रहा था। 10 बजे के आसपास अचानक बिल्डिंग ढह गई। अब इसके नीचे कितने लोग दबे हैं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे थे। दमकल और पुलिस की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। चूंकि यह इलाका बेहद संकरा है, इसलिए थोड़ी दिक्कत हो रही है। फिलहाल सबसे पहले बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने में प्राथमिकता दी जा रही है।

सितंबर में पीजी की इमारत ढह गई थी

यहां बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में छह सितंबर को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। यहां एक पीजी चल रहा था, जिसमें दबकर 7 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र थे। इस घटना के बाद दिल्ली में ऐसी गिरने वाली इमारतों को चिन्हित करने का अभियान भी चला था। बावजूद इसके आज फिर एक और हादसा हो गया, जिसने MCD की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


संबंधित समाचार