Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली का वार्षिक बजट पेश कर रही है। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है। बता दें की दिल्ली सरकार ने महिलाओं को ढाई हजार का वादा किया है। इसके लिए बजट में 5110 करोड़ का प्रावधान। वहीं होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर मिलेंगे, 260 करोड़ का प्रावधान किया गया है हाथ ही महिलाओं की मुफ्त बस सेवा, 450 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है।
दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड को बजट में 787 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं
रेखा गुप्ता सरकार ने 19148 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 9 की 1.30 लाख बेटियों को मुफ्त साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सरकार ने 10वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की भी बजट में घोषणा की है। ल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए 21 प्रतिशत आवंटन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और पीडब्ल्यूडी के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड को बजट में 787 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
अधूरे छोड़े गए सात आईसीयू अस्पतालों को 150 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार ट्रांसजेंडरों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने के लिए 202 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली सरकार नए 750 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 1,500 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अधूरे छोड़े गए सात आईसीयू अस्पतालों को 150 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।