होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Oscar 2023 : ग्लोबल लेवल पर छाईं Deepika Padukone, प्रेजेंट करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड

Oscar 2023 : ग्लोबल लेवल पर छाईं Deepika Padukone, प्रेजेंट करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड

 

साल 2023 ऑस्कर में भारत के लिए गर्व करने वाले पल लेकर आया है। जहां एक तरफ 'छेल्लो शो' और आरआरआर का ;नाटू नाटू' सांग ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब दीपिका पादुकोण का भी ऑस्कर अवॉर्ड के साथ कनेक्शन जुड़ गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स की प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आएंंगी। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण 13 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी। दीपिका पादुकोण ने इसकी जानकारी फैंस को दी है।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि उनके अलावा ऑस्कर 2023 में ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनली, सैम्युल एल जैक्सन, मेलिसा मेक्कार्थी, जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलव और डोनी येन ऑस्कर में प्रेजेंटर हैं। इनके अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, एरियाना डीबोस, जेनेल मोनाए और सैम्युल एल जैक्सन भी ऑस्कर प्रेजेंटर होंगे।
 


संबंधित समाचार