होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर होंगे एक साथ

इस हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर होंगे एक साथ

 

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में वे ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म द इंटर्न की आधिकारिक रीमेक होगी। फिल्म 2021 में रिलीज होगी। फिल्म का प्रोडक्शन अज्योर, का और वार्नर ब्रदर्स मिलकर कर रहे हैं।

2015 में रिलीज हुई द इंटर्न एक कॉमेडी ड्रामा है। कहानी के अनुसार 70 साल का एक इंसान, जिसकी पत्नी नहीं है, ऑनलाइन फैशन वेबसाइट में इंटर्न के तौर पर काम करने पहुंचता है। फिल्म में ऋषि कपूर इसी रोल में नजर आएंगे। इसी फिल्म का रीमेक कन्नड़ में हॉट्‌टेगागी गेनु बट्‌टेगागी नाम से 2018 में भी बन चुका है।

दीपिका पादुकोण सुनीर खेत्रपाल के साथ इस फिल्म का प्रोडक्शन करेंगी। यह छपाक के बाद उनके प्रोडक्शन में बनने वाली दूसरी फिल्म होगी। दीपिका की अगली रिलीज की करें तो वे 83 में रणवीर के साथ नजर आएंगी।

 


संबंधित समाचार